
.बॉलीवुड के अभिनेता संजय दत्त कश्मीर बाढ़ पीडितो की मदद करने जा रहे है। संजय इन दिनों अवैध हथियार रखने के आरोप में पुणे के येरवदा जेल में सजा काट रहे हैं।
अभिनेता को जेल की पुरानी किताबों की बाइंङ्क्षडग का काम मिला है और इस काम के लिये उन्हें 25 रूपए रोज मिलते हैं।
बताया जाता है कि संजय का पारिश्रमिक अब 15 रूपए बढ़ा दिया गया है और अब उन्हें 40 रूपए रोज मिलेंगे।
उन्होंने जेल प्रशासन से अनुरोध किया है कि उनकी एक दिन की आमदनी को कश्मीर के बाढ़ पीडितों की मदद के लिए दे दिया जाए। संजय के पूर्व बॉलीवुड के कई सितारों ने कश्मीर बाढ़ पीडितो की मदद की है।